Thursday, April 17, 2025

हार में नीतीश कुमार के शासन में रहना पूरे राज्य का अपमान : सुधाकर सिंह

बिकैमूर (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने तीखा हमला बोला है। बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, “सीएम नीतीश कुमार के शासन में रहना पूरे राज्य का अपमान है। जो व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर और अस्वस्थ है, वह न जाने क्यों घूम रहा है। शायद वह अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में प्रायश्चित की यात्रा पर है। उनके इस तरह के सार्वजनिक भ्रमण से राज्य की जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है। नीतीश कुमार का यह भ्रमण सिर्फ दिखावा है। बिहार की जनता को बदलाव और विकास की आवश्यकता है, जो इस तरह की यात्रा से संभव नहीं हो सकता।

” राजद सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये का स्टेडियम बनवाया गया। पिछले 20 साल में बिहार का एक-तिहाई पैसा केवल नालंदा में खर्च किया गया है। कैमूर जिले को इस दौरान कोई महत्वपूर्ण परियोजना या विकास नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने कैमूर के लिए 350 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ऐलान किया लेकिन यह राशि सिर्फ हवा-हवाई साबित हुई है। यह सिर्फ एक दिखावा है, जिसका कोई वास्तविक असर जमीन पर नहीं पड़ा है। उन्हें राज्य के अन्य हिस्सों में भी उतना ही ध्यान देना चाहिए, जितना वह अपने क्षेत्र में देते हैं। वहीं, 13 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में गया जिला पहुंचे, जहां उन्होंने 1,437.90 करोड़ रुपये की कुल 1,714 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री चंदौती प्रखंड के प्रभावती अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में बड़ी कामयाबी: पुलिस मुठभेड़ में चार कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय