Monday, March 31, 2025

शामली में विकलांग की पत्नी पर दबंगों का कहर, लाठी-डंडों से की मारपीट, महिला घायल

शामली। शामली में मामूली कहासुनी को लेकर घर पर अकेली महिला पर पड़ोस के ही तीन सगे भाइयों ने जमकर लाठी डंडे बरसाएं है। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुंन्डूखेडा का है। जहां पर दबंगों के साथ मामूली कहासुनी होने पर महिला के घर पर हमला बोल दिया हमले के दौरान घर पर अकेली विकलांग की पत्नी आरोपियों ने जमकर लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से जहां आरोपी अभी फरार है। वही इस मामले में घायल महिला का कहना है कि गांव के ही आरोपी भूरा, लाला, नसीम ने घर के आगे भैंसा बुग्गी खड़ी कर रखी थी। जिसको मेरे द्वारा हटाने को कहा गया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उस पर जमकर लाठी डंडे बरसाए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर कर दिया। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय