Sunday, September 29, 2024

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर। भाजपा से गठबंधन के पश्चात रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का जनपद में प्रथम आगमन पर शहर में जोरदार स्वागत किया गया। खतौली में भंगेला चेकपोस्ट से खतौली, भैंसी, चीतल ग्रांड, मंसूरपुर, घासीपुरा, गुप्ता रिसोर्ट, वहलना चौक, मेरठ रोड से होते हुए शिव चौक पर स्वागत किया गया, जहां पर भगवान आशुतोष का पूजन किया, इसके बाद टाउनहॉल स्थित चौधरी चरणसिंह व कचहरी गेट पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रालोद कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला अंकित विहार स्थित आवास पर पहुंचा, जहां पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। गांधी कॉलोनी क्षेत्र में प्रथम आगमन पर राज्य सरकार में नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार का भगवा पटका व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया, जिसमें भाजपा सभासद अमित पटपटिया, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता एवं पूर्व सभासद भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोड़ा, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

खतौली। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रथम जनपद आगमन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भंगेला बाईपास से गंगनहर तक कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का कस्बे में अनेक स्थानों पर फूल मालाओं से नागरिकों ने स्वागत किया। जी टी रोड़ स्थित संत रविदास मंदिर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी शाहनवाज लालू के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रालोद की नीति समाज में आपसी भाईचारा कायम रखने के साथ ही किसान, गरीबों, मजदूरों और मध्यमवर्गीय लोगों को इनके अधिकार दिलाने की है। पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पूरे मनोवेग से इस कार्य को पूर्व की भांति करता रहेगा।

 

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं का निदान तत्परता से कराने का आह्वान किया। पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के साथ ही विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, विधायक चन्दन चौहान का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी अजीत राठी, अलीम चौधरी, गौहर चौधरी, सैय्यद सलीम अख्तर, मुस्तकीम मुल्तानी, इसरार अहमद, काज़ी मोहत्सिब सन्नी एडवोकेट, शालू चौधरी, अभिषेक अहलावत, मोहित ठाकुर, सुरेश चन्द, विनय कुमार, राहुल चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बुढ़ाना तिराहे पर रालोद नगर अध्यक्ष नौशाद मोनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का स्वागत किया। आर्य समाज जीटी रोड पर क्षेत्रीय महासचिव धर्मेन्द्र तोमर के नेतृत्व में धनेन्द्र तोमर पूर्व सभासद, विशाल तोमर सभासद, पकंज राठी, दयानन्द आर्य, अमित चौधरी, पुष्पेन्द्र चौधरी, इजराइल, पप्पू अजीत अहलावत, ओमप्रकाश राठी आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय