Monday, May 12, 2025

आज मुरादाबाद आएंगे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, प्रबुद्ध जन समारोह में लेंगे हिस्सा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना आज रविवार को दोपहर 12 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ प्रबुद्ध जन समारोह में हिस्सा लेंगे।

अपर जिलाधिकारी नगर आलोक वर्मा ने बताया कि उप्र सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुरादाबाद दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों के साथ भेंट करेंगे और वहीं पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद सुरेश खन्ना कांठ रोड स्थित एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री शाम 4 बजे मुरादाबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और आज रात्रि में नई दिल्ली के प्रगति विहार स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम भीष्म पितामह मैदान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे हरीश नड्डा के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय