Wednesday, May 7, 2025

गाजियाबाद में पॉलीथीन मुक्त बनाने को चला अभियान, वसूला जुर्माना

गाजियाबाद। शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के निगम की प्रवर्तन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कवि नगर जोन में प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई और जुर्माना के रूप में 96,500 रुपए वसूला गया।

 

नगर निगम नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और प्रवर्तन दल की टीम ने कवि नगर जोन  में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर
पॉलीथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पॉलीथीन का उपयोग करने पर व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया। अभियान शास्त्री नगर राजापुर गोविंदपुरम व कवि नगर के अनेकों क्षेत्र में चलाया गया। दुकानदारों से 20 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जप्त हुई है।

 

जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि रोस्टर के अनुसार अलग-अलग क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कई स्थानों पर भट्टी चलती मिली। जिनको बंद कराया गया है। शहरवासियों को कपड़े का थैला उपयोग करने के लिए अपील की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय