Wednesday, March 22, 2023

नोएडा में विभिन्न जगहों पर 5 लोग साइबर ठगी का शिकार, मुकदमा दर्ज

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 5 लोग साइबर ठगी के शिकार हो गए है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 29 में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र वर्मा ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें एक डॉक्टर को दिखाना था।

उन्होंने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए ऑनलाइन नंबर सर्च किया। उन्हें एक नंबर मिला। नंबर पर जब उन्होंने बात की तो बात करने वाले व्यक्ति ने उनका डॉक्टर से अपॉइंटमेंट करवाने का वादा किया, तथा कुछ पैसे ऑनलाइन भेजने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने उसे ऑनलाइन पैसे भेजे साइबर ठग ने उनके खाते को हैक कर लिया तथा उनके बैंक अकाउंट से 57 हजार रुपया निकाल लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 26 में रहने वाली संगीता तायल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगो ने उनके बैंक अकाउंट का केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उनसे संपर्क किया, तथा उन्हें एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक को टच किया था साइबर ठगों ने उनके खाते को हैक कर लिया तथा खाते से 99,970 रुपए निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 26 में रहने वाले अनिल ऐरन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें जगन्नाथपुरी जाना था।

- Advertisement -

उन्होंने होटल बुक कराने के लिए वेबसाइट से एक नंबर सर्च किया। जो नंबर मिला उस पर उन्होने बात की। उधर से सस्ते दर पर अच्छा होटल बुक कराने का वादा किया गया। उन्होंने बताया कि वह ठग की बातों में आ गए तथा उसके द्वारा पेमेंट प्रक्रिया के दौरान उनके अकाउंट की ओटीपी हासिल कर ली गई। ठग ने उनके खाते से 77,999 रूपए निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में रहने वाले सुमन नामक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात साइबर ठगों ने 33 हजार रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का पुलिस मामले की जांच कर रही है।ट

- Advertisement -

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि सेक्टर 37 में रहने वाले राका अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें एक डॉक्टर का अपॉइंटमेंट चाहिए था। उन्होंने ऑनलाइन नंबर सर्च किया। अज्ञात साइबर ठगों ने उनको एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक को टच किया उनके खाते को ठगों ने हैक कर लिया, तथा उनके खाते से 1,05,229 रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय