Friday, April 18, 2025

झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, हो सकती है गिरफ्तारी

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। वे खुद शाम करीब सवा आठ बजे इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे। सत्तारूढ़ गठबंधन ने चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया है। चंपई सोरेन को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाने की मांग लेकर गठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे हैं।

इसके पहले ईडी ने हेमंत सोरेन को सूचित कर दिया कि वह उन्हें गिरफ्तार कर रही है। बताया जा रहा है कि सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया।

सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के संकेत शाम करीब पांच बजे ही मिल गए थे। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन ने नए नेता की अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी थी।

गठबंधन के तमाम विधायक बुधवार सुबह से सीएम हाउस में जमा थे। मंगलवार को सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कर लिया गया था कि उनकी गिरफ्तारी की नौबत आने पर नए नेता की अगुवाई में सरकार के लिए दावा पेश किया जाएगा।

राजभवन ने रात 9 से 9.30 बजे के बीच मुलाकात का वक्त दिया है।

बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से सोमवार को 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे। ईडी ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे। सोरेन ने इस बात से इनकार किया कि कैश और कार उनकी है।

इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं हुए।

यह भी पढ़ें :  10 मिनट में डिलीवरी करने वाली कंपनियों के खिलाफ चलेगा अभियान, 22 को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

सोरेन की गिरफ्तारी की भनक मिलने के साथ ही उनके आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। मुख्य सचिव एल खियांग्ते और डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित कई आला अफसर सीएम आवास पहुंचे हैं। सीएम आवास के बाहर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय