Sunday, February 23, 2025

मध्य प्रदेश में आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर लग सकता है प्रतिबंध: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध लगा सकती है। इस दिशा में आवश्यक कदम भी बढ़ाए जा सकते हैं। यह संकेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं।

राजधानी में चल रहे धार्मिक आयोजन में कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा आपत्तिजनक वेब-सीरीज को लेकर कही गई बात पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही है। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाराज भागवत कथा कह रहे हैं। मैं आजकल लाडली बहना कथा कह रहा हूं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत किया। इसके पूर्व महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय