Saturday, May 10, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोत कर की दिन की शुरुआत

देहरादून/टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय टिहरी दौरे के आखिरी दिन (रविवार) की शुरुआत सुबह ग्राम तिवाड़ (वि.ख. थौलधार) में होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर (आधुनिक कृषि यंत्र) से जुताई कर की।

उन्होंने यहां की पगडंडियों में भ्रमण भी किया।

धामी ने प्रातः भ्रमण के दौरान विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण कर ग्रामवासियों की सराहना की। महिलाओं और बच्चों से मुलाकात कर हालचाल जाना। सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार व आमजन के बीच परस्पर संवाद जरूरी है। यह संवाद विकास में अहम सहभागिता निभाता है। उत्तराखंड में गांवों का अलग ही महत्व है।

गांवों के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है। सरकार गांवों के विकास के लिए संकलिप्त है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय