Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में आज थाना मण्डी पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त कलीम अहमद पुत्र फिरोज निवासी हाकमशाह कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर को थाना कुतुबशेर क्षेत्र के पटाखा फैक्ट्री होजखेड़ी रोड खजुर के पेड़ के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया  है।
अभियुक्त कलीम अहमद के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार थाना मण्डी, हेड कांस्टेबल 672 प्रदीप कुमार थाना मण्डी, कांस्टेबल 1029 नितिन तोमर थाना मण्डी जनपद सहारनपुर शामिल रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय