Wednesday, April 30, 2025

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राम मंदिर के दरवाजों के लिए लकड़ी करेंगे भेंट, सीएम योगी से मांगा समय

अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भव्य राम मंदिर के लिए महाराष्ट्र के सागौन की खेप भेंट करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। यह समय मिलने के बाद काष्ठ समर्पण समारोह की तिथि तय की जाएगी। कोशिश है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में यह समारोह हो। समारोह में अयोध्या के संतों को भी आमंत्रित करने की योजना है।

शिवसेना के उप्र प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मांगा गया है। इसके बाद ही इस समारोह की तिथि तय होगी।

महीने के अंत में मुख्यमंत्री शिंदे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सागौन की लकड़ी की खेप सौंपने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर के जंगलों से लाई गई सागौन की लकड़ी सौपेंगे। इसका उपयोग राम मंदिर के लिए दरवाजे और अन्य लकड़ी के काम के लिए किया जाएगा। राममंदिर में महाराष्ट्र से आने वाले दिनों में इस तरह की और खेप लाई जाएगी। मंदिर में सभी लकड़ी के ढांचों में एक ही लकड़ी का इस्तेमाल किया जाना है।

[irp cats=”24”]

राम मंदिर के भूतल पर कुल 14 दरवाजे होंगे। इसके मुख्य प्रवेश द्वार, गर्भगृह के दरवाजे और अन्य लकड़ी के कामों के लिए इस लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। पहली खेप में करीब दो हजार घन फिट सागौन की लकड़ी अयोध्या पहुंच चुकी है। राम मंदिर के लिए इस लकड़ी का चयन काफी मंथन के बाद किया गया है। बताया जा रहा है कि संसद भवन की नई इमारत में भी इसी लकड़ी का प्रयोग किया गया है। इस लकड़ी की उम्र करीब 600 साल मानी जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय