Saturday, May 11, 2024

यूपी में बारिश और कोहरे से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,मुजफ्फरनगर में 4°C पहुंचा तापमान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से प्रदेश को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है। जिसके मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश सबसे ठंडा रहने वाला है। यानी बर्फीली हवाएं चलेंगी। बारिश बुंदेलखंड समेत चित्रकूट, प्रयागराज और मध्य प्रदेश से सटे हुए सभी जिलों में होने का पूर्वानुमान है। बाकी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान और गिरेगी और सर्दी बढ़ेगी। यही नहीं कोहरे को लेकर भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर रखी है। यानी घना कोहरा प्रदेश में रहेगा।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान अलीगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि आगरा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वही लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि चार और पांच जनवरी को प्रदेश सबसे ठंडा रहने वाला है। इस दौरान बर्फीली हवाएं चलेंगी. कोहरा भी बढ़ेगा। यही नहीं प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट फिलहाल अभी तक जारी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है।

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय