Monday, May 20, 2024

कश्मीर के अनंतनाग में एक कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद, राजौरी अभियान में भी जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी – एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। यह इस साल कश्मीर में सुरक्षा बलों को लगा सबसे बड़ा झटका और नुकसान है।

अधिकारियों ने कहा कि कोकेरनाग के गडोले इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान सेना की विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई के कमांडिंग ऑफिसर सहित तीन सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। मुठभेड़ उस समय शुरु हुई जब उस क्षेत्र सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) चला रही थीं। इस बीच तीनों घायल अधिकारियों ने दम तोड़ दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अधिकारियों ने कहा,“ सुरक्षा बल क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे। इस बीच आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए।” घायल अधिकारियों ने बाद में दम तोड़ दिया।

इसी बीच राजौरी जिले में दो दिनों तक चले आतंकवाद रोधी अभियान में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जबकि सेना के एक जवान और एक स्वान शहीद हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 07 सितंबर को राजौरी जिले के मठियानी गाला इलाके में बैग के साथ दो अज्ञात लोगों के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी।

उन्होंने कहा कि जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सहयोगी खुफिया एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को गश्ती दल ने वन क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों को बैग के साथ फिर से देखा और उन्हें ललकारा। इसके बाद प्रतिकूल मौसम की स्थिति और खराब दृश्यता का लाभ उठाते हुए उन्होंने भागना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनके पास हथियारों की पुष्टि होने के बाद, संयुक्त टीम ने उन पर गोली चलाई और संभावना है कि उनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के साथ मिलकर इलाके की संयुक्त घेराबंदी की गई और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए रात में सक्षम निगरानी उपकरणों को लगाया गया।

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार सुबह इलाके की तलाशी के दौरान आतंकवादियों द्वारा छोड़ा गया एक बैग प्राप्त हुआ जिसमें अन्य चीजों के अलावा पाक चिन्हित दवाएं भी थीं। उन्होंने कहा कि सेना के स्वान केंट को काम पर लगाया गया और कुछ दूरी तक उसने आतंकवादियों के निशान का पीछा किया। हालांकि, बारिश और नमी के कारण, निशान खो गया लेकिन टीम सामान्य दिशा में चलती रहीं और कुछ दूरी के बाद कुछ खून के धब्बे देखे गए।

उन्होंने कहा कि टीम को नजदीक आते देख घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने शाम करीब सवा पांच बजे गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने शुरुआती गोलीबारी केंट, उसके संचालक और उसे कवर करने वाले एक अन्य सैनिक पर की गई। उन्होंने कहा कि भारी गोलीबारी में असाधारण साहस का परिचय देते हुए हमारे सैनिकों ने एक आतंकवादी को सफलतापूर्वक मार गिराया।

उन्होंने कहा कि अब तक के अभियान में सेना स्वान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य सैनिक और एक एसपीओ घायल हो गए। चूंकि आतंकवादी गोलीबारी कर रहे थे, इसलिए केंट का शव बरामद नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि बाद में, तीन सैनिकों में से भी एक शहीद हो गया और अन्य दो और एक पुलिस एसपीओ को सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पकड़ ढ़ीली करने के लिए रात भर गोलीबारी की गई और बुधवार को दूसरे आतंकवादी को देखा गया और मुठभेड़ फिर से शुरू हुई जिस दौरान एक अन्य सैनिक घायल हो गया लेकिन अंत में लगभघ साढ़े 11 बजे दूसरा आतंकवादी भी मारा गया।

अधिकारी ने कहा कि अभियान में दो संभावित विदेशी आतंकवादियों के साथ दो एके सीरीज की राइफलें और प्रशासनिक एवं रसद का सामान बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन की सफलता इसमें शामिल विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और सहयोग का एक बेहतरीन प्रमाण है। यह घटना एक बार फिर से सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है कि वे क्षेत्र की शांति भंग करने के लिए आतंकवादियों को कोई अवसर नहीं देंगे।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय