Wednesday, April 16, 2025

कोहरे का कहर : झांसी में नोटघाट पुल पर कई वाहन टकराएं, एक की मौत,छह घायल

झांसी। नेशनल हाईवे झांसी-खजुराहो पर शनिवार को कोहरे के कहर देखने को मिला। बेतवा नदी पुल के पास घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इसके चलते छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों द्वारा घायलों को बाहर निकाला गया। घटना में दो की हालत गंभीर थी। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई।

बेतवा नदी के नोट घाट पुल पर चार वाहन आपस में टकरा गए। पहले अनियंत्रित ट्रक ने तीन पहिया वाहन को टक्कर मारी, उसके बाद दो पहिया वाहन और एक कार आपस में टकरा गई। सभी वाहन बरुआसागर की तरफ से झांसी की ओर आ रहे थे। सड़क हादसे में वंदना कुशवाहा, स्वार्थी, गणेश और चार पहिया वाहन में सवार गजेंद्र सोनी, मयंक सोनी आदि घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में गजेंद्र सोनी की मौत होना बताया गया है। वहीं अन्य सभी घायलों को उपचार अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन, DGP का सख्त बयान, कानून तोड़ने पर होगी कार्रवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय