Wednesday, May 7, 2025

ग्रेटर नोएडा में कंपनी कर्मचारी ही कर रहे थे कॉपर की चोरी, 2 गिरफ्तार, 12 बंडल कॉपर बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने कंपनी के अंदर से कॉपर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 12 बन्डल कॉपर व अन्य माल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गए कर्मचारी काफी समय से चोरी कर रहे थे। कंपनी के मैनेजर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्र में जे.एम.वी सी.पी.एस लिमिटेड कंपनी के अंदर से कंपनी के कर्मचारी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

मैनेजर ने चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस ने पुनीत और भूपेंद्र को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय