Saturday, May 10, 2025

नोएडा में कंपनी का गार्ड ही करवा रहा था चोरी, दो गिरफ्तार, गार्ड फरार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 58 थाना इलाके की एक कंपनी में एक गार्ड कबाड़ी के साथ मिलकर स्क्रैप चोरी करवा रहा था। अभी तक गार्ड लाखों रुपए का स्क्रैप चोरी करवा चुका है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 37 हजार रूपये भी बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिजवान और आशू को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से माल बिक्री के 37 हजार रूपये बरामद हुए हैं। दोनों कंपनी के गार्ड के साथ मिलकर कंपनी से स्क्रैप चुराते थे।

कंपनी अधिकारी ने बताया था कि उसकी कंपनी रजिस्टो फ्लैक्स सी-68, सेक्टर-58, नोएडा में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड संजीव कुमार 22 अक्टूबर को लगभग 3 टन स्क्रैप (लोहा) चोरी में शामिल था। पुलिस ने कहा कि गार्ड फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय