Sunday, May 11, 2025

मुजफ्फरनगर में जिला बार संघ के अध्यक्ष पद पर मुकाबला हुआ कड़ा, अंजुम खान तीन वोट से हुए आगे

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकाबला बहुत कड़ा चल रहा है।

 

एक राउंड से सातवें राउंड तक आगे चल रहे ठाकुर कुंवर पाल सिंह पीछे हो गए हैं और मोहम्मद अंजुम खान तीन वोट से आगे हो गए हैं।

 

आठवें राउंड की गिनती पूरी होने पर मोहम्मद अंजुम खान 281 वोट पाकर ठाकुर कंवरपाल सिंह से तीन वोट आगे हो गए हैं।

 

 

ठाकुर कंवरपाल सिंह को 278 वोट मिली है जबकि सुरेंद्र कुमार शर्मा 159 और राजेश्वर दत्त त्यागी को 77 वोट मिले हैं।

 

 

आठवें राउंड तक महासचिव के पद पर चंद्रवीर सिंह निर्मल 262 वोट लेकर आगे चल रहे थे। अग्रीश राणा को 187 गुरबीर सिंह वर्मा को 192 अनूप सिंह राठी को 65 अर्जुन सिंह को 75 और नरेंद्र को केवल 7 वोट मिली है।

 

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निश्चल त्यागी, कोषाध्यक्ष पद पर शशि प्रभा काफी आगे चल रहे हैं।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय