Wednesday, April 23, 2025

कांग्रेस की बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो हाथ में लेकर उतरने की मजबूरी बन गई- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर पार्टी निशाना साधा है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर का विरोध करती रही है। अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि नेहरू जी, गांधी परिवार और कांग्रेस की अंबेडकर विरोध सोच है। बाबा साहेब अंबेडकर की सोच थी कि एससी, एसटी, ओबीसी को आगे लाना है, उनको उनका हक दिलाना है लेकिन कांग्रेस उसका लगातार विरोध करती रही है। उनकी एक नहीं, चार-चार पीढ़ियों ने विरोध किया है।

 

वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में मिला प्राचीन शिव मंदिर, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

[irp cats=”24”]

 

चाहें वो पंडित जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरा गांधी हों, राजीव गांधी हों या अब राहुल गांधी हों। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका जाकर यहां तक बयान दे दिया कि कैसे आरक्षण को खत्म करने की सोच है। नेहरू जी अंबेडकर जी को हराने के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए खुद पहुंचे थे, आज उन्हीं की चौथी पीढ़ी को अंबेडकर जी की फोटो लेकर उतरना पड़ा, क्योंकि अमित शाह ने कांग्रेस का काला चिट्ठा खोलने का काम किया है। उन्होंने उनकी सच्चाई को सामने लाने का काम किया है कि कैसे कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी की विरोधी रही है।

 

 

 

संभल में मिला और एक बंद मंदिर, राधा कृष्ण का मंदिर खुलवाने की कोशिश कर रहा प्रशासन

 

 

इसके अलावा भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की तीन पीढ़ियां क्रमश: चाहें नेहरू जी, इंदिरा गांधी या राजीव गांधी हों, तीनों की सरकारों में भी बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया गया। जबकि उन्होंने खुद भारत रत्न ले लिया था। ये हमेशा बाबा साहेब के विरोधी रहे। वे बाबा साहेब को नीचा दिखाने का काम करते रहे, उन्हें प्रताड़ित करते रहे, उनको चुनाव हरवाते गए। बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो हाथ में लेकर उतरने की आज उनकी मजबूरी बन गई है क्योंकि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है। कांग्रेस की एससी, एसटी, ओबीसी सोच को बेनकाब किया है। कांग्रेस की अंबेडकर जी के प्रति जो घृणा थी वो भी जग जाहिर हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय