Thursday, April 17, 2025

कांग्रेस को असम से लगा झटका, कांग्रेस अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होंगे

गुवाहाटी। असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह जल्द ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

गोस्वामी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को संबोधित एक पत्र में लिखा कि उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष के पद से और कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्यता से भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पत्र में कहा, ”मैं निवेदन करता हूं कि मैं असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे रहा हूं।”

अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोस्वामी 4 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे। उनके बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने की उम्मीद है।

गोस्वामी कांग्रेस के टिकट पर तीन बार असम विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 2006 में जोरहाट सीट से चुनाव जीता था।

सरमा ने पहले कहा था कि अगर राणा गोस्वामी भाजपा में शामिल होने का फैसला करते हैं तो वह पार्टी में उनका स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें :  मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय