Tuesday, April 23, 2024

राहुल को नहीं, देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: अनुराधा मिश्रा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बाराबंकी। कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा मोना ने कहा कि उनकी पार्टी राहुल गांधी को बचाने के लिए नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

एक पत्रकार वार्ता में सुश्री मिश्रा ने कहा कि आज राहुल गांधी इस देश के किसानो, मजदूरो, गरीबो, नौजवानो एवं महिलाओ की आवाज बन चुके हैं। उन्होने लगभग 5 महीने की पदयात्रा महंगाई, बेरोजगारी और समाज में नफरत की खाई को पाटने के लिये भारत जोड़ो यात्रा की। आज राहुल को बचाने की बात नही है बल्कि इस देश के लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने की बात है यह रहेगा कि नही।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा, “हमारा देश एक प्रजातांत्रिक देश है और इसकी आजादी के लिये और लोकतंत्र की रक्षा के लिये हमारे पूर्वजो हमारे नेताओं ने कुर्बानियां दीं हैं, लम्बी लड़ाई लड़ी है, अगर लोकतंत्र या संविधान पर किसी तरह की आंच आयेगी तो कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नेता खामोश बैठने वाला नही है।

आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग किया जा रहा है अपने विरोधियो के दमन के लिये किसी भी स्तर पर जा रहे है जो निन्दनीय है। आज जो हम अमृत महोत्सव प्रजातंत्र का अमृतकाल मना रहे है और ऐसे समय में लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश और विपक्ष द्वारा उठाये गये सवालो का जबाब न देते हुये आयोग्य घोषित करना, मकान खाली करने का नोटिस भेजना, दबाना, डराना, धमकाना, जो भाजपा की सरकार द्वारा किया जा रहा है यह देश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने लोकसभा में 3 सवाल किये लेकिन एक का भी जवाब प्रधानमंत्री मोदी के तरफ से नही आया। आज वही सवाल लेकर मै बाराबंकी आयी हूँ उन्ही सवालो का जवाब हमे लेना है कि वह 20 हजार करोड़ रूपया किसका है, यह शेल कम्पनियां किसकी थी, अडानी और प्रधानमंत्री मोदी का रिश्ता क्या है, जब कम्पनियों के शेयर लगातर गिर रहे थे और जब 60 प्रतिशत तक गिर गये, तब हमारे एसबीआई और एलआईसी के पैसे किसे आदेश पर अडानी की कम्पनियों में लगाये गये। यह बड़ा सवाल है हम आपके माध्यम से सरकार से चाहते है जनवरी में हिंडनवर्ग की रिपोर्ट पर देश का सबसे अमीर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का शेयर तेजी से गिरा तब अडानी के खाते में 20 हजार करोड रूपये कैसे आये।” इन सवालो का जबाब न तो भारतीय जनता पार्टी के नेता दे रहे है न खुद प्रधानमंत्री बल्कि भाजपा की तरफ से कहा जा रहा है कि अडानी पर हमला भारत पर हमला है इस मुद्दे को लगातार दूसरी दिशा में मोडने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई साधारण व्यक्ति नही हैं उनके पर दादा जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, उनकी दादी श्रीमती इन्दिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी, उनके पिता स्व. राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। उनकी दादी, उनके पिता ने देश की एकता और अखंडता के लिये बलिदान दिया हैं उनके बेटे राहुल गांधी जो आज देश के नौजवान, किसान, बेरोजगार महिलाओं की बुलन्द आवाज बन चुके हैं उनको डराने की नाकाम कोशिश की जा रही हैं।कांग्रेस पार्टी सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय