Saturday, April 19, 2025

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कर रही 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी: अजय राय

कानपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक बार फिर इशारे-इशारे में इंडिया गठबंधन में शामिल सपा को साफ संदेश दिया है। अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है, बाकी कांग्रेस नेतृत्व जो तय करेगा, उस पर काम करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के 20 सीटें देने के बयान को नकारा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है। हमारी पार्टी यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस शर्त पर नहीं, संकल्प पर चुनाव लड़ेगी। हाई कमान का निर्णय हमें मान्य होगा।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लोकसभा चुनाव में विदाई तय है। उनके विकास के नाटक का पर्दा गिर चुका है। इस बार का लोकसभा चुनाव निर्णायक चुनाव होगा। कांग्रेस संगठन दुरुस्त होगा।

मुख्यमंत्री योगी की कांग्रेस के साफ होने की टिप्पणी पर कहा कि वह मुगालते में हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है, इसका पता आने वाले लोकसभा चुनाव में चल जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में मासूम बच्ची को गोद में लेकर ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता, पति नहीं घुसा रहा घर में !
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय