Saturday, April 26, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को आएंगे बिहार, औरंगाबाद में करेंगे सभा को संबोधित

पटना। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी गुरुवार को औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी पहले हवाई मार्ग से गया आएंगे, उसके बाद वे औरंगाबाद जाएंगे। राहुल गांधी औरंगाबाद के गांधी मैदान में दिन के 1.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के नेता भी शामिल होंगे।

बताया गया कि पहले राहुल गांधी का झारखंड से कुटुंबा होते हुए कार्यक्रम तैयार किया गया था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से झारखंड से कुटुंबा के रास्ते औरंगाबाद पहुंचने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

[irp cats=”24”]

ज्ञात हो कि बुधवार को राहुल गांधी को झारखंड के गढ़वा जिला के गोदरमाना में एक सभा को संबोधित करना था, उसके बाद गढ़वा, रेहला होते हुए उन्हें नावा बाजार पहुंचना था। इसके बाद सड़क मार्ग से बिहार में प्रवेश करना था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से उनका यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि राहुल गांधी का बिहार का यह दौरा भी स्थगित हो जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय