Sunday, February 23, 2025

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, बिहार और पंजाब के उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने इस लिस्ट में बिहार और पंजाब की सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

पार्टी ने पंजाब की होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट सीट से अमरजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके अलावा कांग्रेस ने बिहार की पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी को टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर (एससी) से सन्नी हाजरी और सासाराम (एससी) से मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी पंजाब में 7 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय