Sunday, May 19, 2024

कांग्रेसियों ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभातफेरी, दलित के घर किया सहभोज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री दोनों महान पुरुषों की स्मृति में सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर पार्टी कार्यालय भगतसिंह रोड़ से सर्राफा बाजार होते हुए मोती महल तक प्रभात फेरी निकाली, उसके बाद पुन: पार्टी कार्यालय पर तीनों महान हस्तियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी मसूरियादीन पासी की जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ़्फरनगर के भगतसिंह रोड़ कार्यालय पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा एवं संचालन कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ़ द्वारा किया गया, जिसमें जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने विचारों को सभी के साथ साझा किए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा द्वारा अपने संबोधन में समस्त जनपद वासियों को गांधी जयंती पर लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी एवं कहा कि देश की उन्नति में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने और देश की उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाने वाले अमर महापुरुषों और शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है, आज वह देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इससे हमारे भारत का गौरव भी विश्व में बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वहीं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी  के बारे में बताते हुए बताया कि पासी ने आजादी के संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पासी समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। समस्त कार्यकर्ताओं को तीनों महान पुरुषों के पद चिन्हों पर चलने की सलाह भी दी।

इसके अतिरिक्त लियाकत राव, मदनमोहन शर्मा, विनोद धीमान, कमल मित्तल, रिजवान सिद्दीकी, प्रदीप त्यागी और सगीर मलिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात वहां से सभी इकठ्ठे होकर सदर ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के साथ सदर ब्लाक के वहलना गांव में दलित रामसिंह के यहां सहभोज में गये, जहां सभी ने सहभोज किया। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ़, गुफरान काजमी, लियाकत राव,युगल किशोर भारती, विनोद धीमान, कमल मित्तल, धीरज महेश्वरी, सगीर मलिक, प्रदीप त्यागी, आकाश त्यागी, मदनमोहन शर्मा, दिनेश पाल,राजकुमार धीमान, राजकुमार शर्मा, रिजवान सिद्दीकी, कर्ण सिंह, अहसान, सद्दाम, अजीम सिद्दीकी, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय