Friday, April 25, 2025

वाराणसी में वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार एक पिकअप ने वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल जवान को अस्पताल भिजवाया। पुलिस दुर्घटना करने वाले पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।

रसरा बड़ौत थाना हंडिया जनपद प्रयागराज निवासी कपसेठी थाने में तैनात सिपाही देवीलाल यादव (32 वर्ष) और मनन कुमार की वीआईपी ड्यूटी बाबतपुर में लगी थी। दोनों एक ही बाइक से बाबतपुर जा रहे थे। जैसे ही बाइक कोईरीपुर के समीप पहुंची अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से सिपाही देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मनन कुमार घायल हो गए।

 

[irp cats=”24”]

 

घटना की जानकारी पाते ही कपसेठी थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। घायल सिपाही को अस्पताल भिजवाने के बाद घटना की सूचना मृतक और घायल के परिजनों को दी गई। मृतक देवी लाल यादव 2016 बैच के कांस्टेबल थे और 2022 से कपसेठी थाने पर तैनात थे। घटना की जानकारी पाते ही कपसेठी थाने में शोक का माहौल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय