Monday, May 12, 2025

दिल्ली में कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,दूर तक घसीटा, मौत

नई दिल्ली। बाहरी जिले के नांगलोई थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल को काफी दूर तक घसीटा गया। घटना में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात बैरिकेड लगाकर चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर शराब तस्कर ने कॉन्स्टेबल को कार से टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय