Saturday, May 10, 2025

कन्नौज में बदमाश के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही घायल

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बदमाश के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनी धीरपुर नगरिया गांव में रहने वाले कुख्यात बदमाश मुन्ना यादव के घर पर कुर्की करने के लिए सोमवार को पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस वालों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। गोली लगने से सिपाही सचिन राठी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। घटना की जानकारी पर जिले के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ पहुंच गए।

एसपी ने बताया कि बदमाशों ने खेतों के बीच में अपना डेरा बना रखा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना यादव के घर को चारों ओर से घेर लिया तो उसने खुद को अपने घर में बंद होकर पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग किया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मुन्ना यादव के घर को चारों ओर से घेर रखा है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई चल रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय