Monday, July 1, 2024

मानसून के पहले चरण में पौधरोपण कर गाजियाबाद शहर को हरा भरा बनाएगा निगम

गाजियाबाद। शहर को हरा भरा करने के लिए मानसून के पहले चरण में पौधरोपण की तैयारी नगर निगम द्वारा की जा रही है। इसके लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मोहन नगर तथा वसुंधरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। मोहन नगर चौराहा, हिंडन एयर फोर्स चौराहा, शालीमार गार्डन मुख्य एंट्री, साहिबाबाद सब्जी मंडी मुख्य मार्ग, झंडापुर, साहिबाबाद गांव, सूर्य नगर चौराहा, डाबर चौक कौशांबी व अन्य प्रमुख चौराहों में मुख्य मार्गों का जायजा लिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जहां की सफाई व्यवस्था मौके पर बेहतर पाई गई। इस स्थानों पर ग्रीनरी बढ़ाने के लिए तथा चौराहों के सौंदर्यकरण के लिए डॉ. अनुज उद्यान प्रभारी तथा मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को निर्देश दिए। इसी के साथ कार्य योजना बनाते हुए कार्यों को करने के लिए कहा।

 

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पैच के कार्यों को देखा। मोहन नगर से कौशांबी तक जाने वाले सेंट्रल वर्ज तथा ग्रीन बेल्ट पर प्रतिदिन उद्यान विभाग द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जाता है। नगर आयुक्त ने इन इलाकों में घने पौधे लगाने को कहा। इसी के साथ सेंट्रल वर्ज और चौराहों को ग्रीनरी के माध्यम से हरा भरा बनाने के लिए निर्देश दिए।

पार्को के साथ ग्रीन बेल्ट तथा चौराहा पर घने पौधारोपण कर, शहर को सुंदर बनाने की कार्य योजना चल रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून के शुरुआती चरण में शहर को अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरा भरा बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल, प्रभारी प्रकाश व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय