Sunday, May 11, 2025

गाजियाबाद में अवैध अतिक्रमण पर गरजा निगम का बुलडोजर, मौके पर नालों की सफाई

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। शनिवार को विजयनगर तथा वसुंधरा जोन में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बुलडोजर ने अवैध अतिक्रमण को हटाया। इसी के साथ अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाए गए।

 

विजयनगर के अंतर्गत सेक्टर 12 प्रताप विहार मेडिकल रोड पर अभियान चलाया गया। जहां नालों के ऊपर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद नाले की सफाई कराई, वसुंधरा जोन में सेक्टर 11 से लेकर सेक्टर 15 तक मार्केट एरिया में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

 

जिसमें अवैध रूप से लगे विज्ञापन के बोर्ड को हटाया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने समस्त जोन मे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय