Sunday, April 13, 2025

कानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,चार मुकदमे दर्ज

कानपुर। चकेरी पुलिस ने सोमवार को पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। लूट,डकैती एवं चोरी के चार मुकदमे उस पर दर्ज हैं।

 

पुलिस आयुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चकेरी थाना क्षेत्र के सुभाष रोड हरजिंदर नगर निवासी मुकेश महाजन उर्फ राजू है। वह एक डकैती की घटना में शामिल था। पुलिस उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। राजू की तलाश थी।

 

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि माॅडर्न पब्लिक स्कूल की संचालिका हेमलता जोशी के घर डकैती डालने का एक मुकदमा तीन मार्च को दर्ज हुआ था। बदमाशों की तलाश में टीम लगी थी। तीन आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके थे, जबकि फरार राजू की तलाश में टीम दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने एक सूचना पर इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :  कानपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान DJ बंद कराने पर बवाल, हिंदू संगठनों का हंगामा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय