Wednesday, May 7, 2025

झांसी में नहर किनारे खेत में दिखा मगरमच्छ, किसानों में मची अफरा तफरी

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात नहर किनारे खेत में अचानक मगरमच्छ आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। घंटों मशक्कत के बाद सुबह जब मगरमच्छ को वन विभाग व पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। तब जाकर किसानों को राहत मिली।

बीती रात ग्राम करकोस में नहर किनारे के खेतों पर किसान पानी लगा रहे थे। अचानक एक खेत में एक मगरमच्छ के दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटों रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय