Tuesday, May 13, 2025

नोएडा में मैट्रो स्टेशन के पास गोली मार कर हत्या, ज़मीन विवाद में भाड़े के हत्यारों पर शक

नोएडा। नोएडा के 142 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है मृतक का प्रॉपर्टी को लेकर खोड़ा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी ने इसी विवाद के चलते भाड़े के बदमाशों से हत्या की आशंका जाहिर की है। इस घटना के चलते क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि रविवार रात 7 बजे के करीब  सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पीछे नवेंद्र झा नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला कि मृतक का सेक्टर-82 की एक प्रॉपर्टी को लेकर नीरज गुप्ता नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा है। यह विवाद अदालत में  विचाराधीन है। उन्होने  बताया कि दो पक्षो में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसी विवाद के चलते नवेंद्र झा की गोली मार कर हत्या की गई है।
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम में बनाई गई है। आरोपी जल्द पकड़े जायेगे। वही सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस हत्याकांड के चलते लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि बदमाश आए दिन लूटपाट  और हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी वजह से आम नागरिको का  जीना दूभर हो गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय