Thursday, September 19, 2024

गाजियाबाद में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे करोड़ों

गाजियाबाद। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने चार लोगों से 2.66 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर अपराधियों ने किसी को व्हाट्स एप मैसेज तो किसी को रील (सोशल साइट्स के वीडियो) के माध्यम से अपना शिकार बनाया है। चारों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वसुंधरा निवासी सुनील भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें शेयर बाजार में निवेश की जानकारी थी। उन्होंने मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया तो एक महिला शेयर बाजार में निवेश कराने और 50 फीसदी तक का मुनाफा दिलाने की बात कही। इसके साथ ही उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ दिया गया, जहां कई लोग अपने मुनाफे के बारे में जानकारी दे रहे थे। शुरुआत में उन्होंने 50 हजार की राशि निवेश की।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस पर ठगों ने कहा है कि धनराशि कम है। बाजार में इस वक्त मंदी है। थोक में शेयर बेचे जा रहे हैं, यह खरीदने का सही समय है। दो माह में ही रकम दोगुनी भी हो सकती है। इसके बाद उन्होंने 50 बार में 2.05 करोड़ की राशि ठगों के बताए खाते में भेज दी। ठगों ने उनसे कहा है कि अभी 40 फीसदी रकम की कमी रह गई है, यदि वह और पैसे की व्यवस्था कर दें तो मुनाफा तीन गुना बढ़ सकता है। उन्होंने और रुपये न होने की बात कही तो ठगों ने उनको ग्रुप से बाहर कर संपर्क तोड़ दिया। एप पर बने उनके फर्जी वॉलेट में जो राशि दिख रही थी, वह भी दिखनी बंद हो गई।
इंदिरापुरम निवासी बिपिन रावत ने बताया कि वह काफी समय से काम ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उनको सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश कर कमाई करने की रील दिखी।

 

 

वहां क्लिक करके आगे बढ़े तो कुछ नंबर मिले। बात शुरू होने पर ठगों ने उनको सोशल साइट के कई ग्रुपों से जोड़ दिया। बात करने वालों ने कई गुना कमाई होने का दावा किया, जिसके बाद उन्होंने नौ बार में 10 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। जब ठगों को पता चला है कि उनको और पैसा मिलने वाला नहीं है तो उन्होंने उनको ग्रुप से बाहर कर दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय