Sunday, May 11, 2025

देश भक्ति तरानों पर झूमते हुए शामली एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शामली। जनपद में एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा शामली नगर के विभिन्न क्षेत्र में होती हुई कोतवाली परिसर पहुंची। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे, इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों के हाथों में तिरंगे झंडे थे।

जनपद में 13 से 15 अगस्त तक देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शामली नगर में पुलिसकर्मियों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली.तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जनपद के एसपी रामसेवक गौतम कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई शामली की सदर कोतवाली पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों के हाथों में तिरंगे झंडे थे।

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस कर्मियों के द्वारा निकाली गई है।

 

 

इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश है कि तिरंगे के प्रति जो नागरिकों में स्वाभिमान है वो जागृत हो, हमारे शहीदों ने देश को स्वतंत्र करने के लिए जो बलिदान दिया है उनके प्रति भी देशवासियों की श्रद्धा बढ़े और देश के प्रति नागरिकों का प्यार बढ़े। आज यह यात्रा शामली नगर के विभिन्न गली मोहल्ले में क्षेत्र से होकर निकली है और हम सब का दायित्व हैं कि सभी इस अभियान का हिस्सा बने।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय