Monday, May 12, 2025

फिरोजाबाद में पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 75 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे।

शहबाज शरीफ ने कहा- “सीजफायर सभी के हित में, पाकिस्तान शांति चाहता है”

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 75 एनबीडब्लू वारंटी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

 

पति से करा दिया तलाक, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इंकार

 

जिनमे थाना उत्तर ने 6, थाना दक्षिण ने 4, थाना रसूलपुर ने 2, थाना रामगढ़ ने 3, थाना टूंडला ने 5, थाना पचोखरा ने 1, थाना नारखी ने 3, थाना नगला सिंघी ने 3, थाना रजाबली ने 3, थाना सिरसागंज ने 8, थाना अराव ने 1, थाना नसीरपुर ने 2, थाना शिकोहाबाद ने 13, थाना खैरगढ़ ने 3, थाना मक्खनपुर ने 4, थाना जसराना ने 4, थाना फरिहा ने 1, थाना एका ने 1, थाना मटसेना ने 4 व थाना लाइनपार ने 4 अभियुक्त को पकड़ा है।

मुज़फ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की पाकिस्तान के हमले में हुई मौत, राजौरी में रहते थे !

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय