Thursday, April 17, 2025

मुजफ्फरनगर में गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में अन्नकूट भंडारा सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर में स्थित अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री शिव मंदिर में आज गोवर्धन पर्व के अवसर पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गिरिराज धरन की स्थापना के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इसके उपरांत अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गाजियाबाद में जिला कोर्ट में जिला जज के साथ बदतमीजी, पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, मामला तूल पकड़ा

कार्यक्रम के संयोजक, प्रवीण अरोरा एडवोकेट ने मंदिर के प्राचीन इतिहास के बारे में उपस्थित जनों को जानकारी दी। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। इस पूजा में यजमान के रूप में श्री सेतु अरोरा, राज कुमार चौहान, ईशान जैन, चंद्र मनी त्यागी, विपिन बाली, और अन्य प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद थे। इसके अतिरिक्त, जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महासचिव सुरेंद्र मलिक, मनीष (लक्ष टाय इल्स), अरुण वर्मा एडवोकेट, सुधीर चौधरी, तथा प्रेम प्रकाश अरोरा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

अभिनव अरोड़ा को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी,पहुंचे कोर्ट, बोले – ‘मिल रही धमकी’

इस आयोजन में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और अन्नकूट प्रसाद का लाभ लिया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण का संचार हुआ।

यह भी पढ़ें :  राणा सांगा विवाद पर राकेश टिकैत बोले- 'इस तरह के विवाद गलत, ये समाज को तोड़ने का करते हैं काम'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय