Saturday, April 26, 2025

मेरठ में मंडप-खाना तैयार, बारात आने का था इंतजार, पार्लर गई दुल्हन मौसेरे भाई के साथ हो गई फरार

मेरठ। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र में एक युवती की शादी के लिए पूरी तैयारी हो रही थी। घर में शादी का मंडप सजा था। खाना भी तैयार था। बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी। दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। अचानक से पता चला दुल्हन अपने मौसेरे भाई के साथ फरार हो गई।

बिजनौर के पूर्व विधायक मौहम्मद गाजी मुज़फ्फरनगर में गिरफ्तार, जेल में शाहनवाज राणा को सिम देने का है आरोप

दौराला के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी रोहटा थाना क्षेत्र के एक युवक से तय की थी। सोमवार रात को बारात आनी थी। परिवार ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंडप सज चुका था और खाना भी तैयार था। बारात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो गए। पार्लर में पूछताछ करने पर पता चला कि दुल्हन तो काफी देर पहले ही जा चुकी थी।

[irp cats=”24”]

मुज़फ्फरनगर में फोटोग्राफर से हुई थी लूट, 3 बदमाश गिरफ्तार, लूटे गए वीडियो कैमरे समेत लूट का माल बरामद

जांच में पता चला कि दुल्हन का अपने एक रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ पार्लर से फरार हो गई। परिजनों ने तुरंत दूल्हे के परिवार को फोन कर बारात न लाने को कहा। उन्होंने रिश्तेदार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शामली के डकैत विनोद गडरिया पर एक लाख का इनाम घोषित, सिखेड़ा का संदीप भी हुआ 50 हज़ारी

दुल्हन के भागने से उसके शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। दुल्हन के भागने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। परिवार शर्म के मारे किसी से आंख नहीं मिला पा रहा था। घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह अपने को संभाला । शादी की तैयारियां दुल्हन के लापता होने के कारण धरी रह गईं। दुल्हन के पिता ने थाना दौराला में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय