Saturday, April 26, 2025

मेरठ में बिजली समस्या को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने किया पावर अधिकारियों का घेराव

मेरठ। बिजली की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने पावर अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने बिजली की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने पावर अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों को जर्जर तारों और ओवरलोड की समस्या से अवगत कराया। इसके लेकर अधिकारियों की विधायक से नोकझोंक भी हो गई। काफी देर तक कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

सपा विधायक अतुल प्रधान मंगलवार को ग्रामीणों के साथ पश्चिम विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय पहुंचे। प्रबंध निदेशक से मुलाकात नहीं होने पर विधायक ने मुख्य अभियंता धीरज सिंह का घेराव कर दिया। विधायक ने कहा कि जर्जर तारों और ओवरलोड बढ़ने से लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक की पावर अधिकारियों से नोकझोंक होने लगी।

नोकझोंक का पता चलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने कहा कि कई बार समस्या बताने के बाद भी पावर अधिकारी उनका समाधान नहीं करते हैं। जर्जर तारों और खंभों के कारण कभी भी हादसे हो सकते हैं। भीषण गर्मी में ओवरलोड की समस्या है। जिस वजह से कभी भी खंभों में फाल्ट हो जाता है और बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। शिकायत के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचते। स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली के बिलों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

[irp cats=”24”]

अतुल प्रधान ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वे विभाग के कार्यालय से नहीं जाएंगे। बाद में मुख्य अभियंता ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय