Saturday, April 19, 2025

गाज़ियाबाद के हॉस्टल में पुलिस का छापा,अनैतिक देहव्यापार का भंडाफोड़

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित एजीपीजी हॉस्टल में छापा मारकर पुलिस ने देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार पुरुष, चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को अनैतिक देह व्यापार चलाये जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस फ़ोर्स के साथ हॉस्टल पर छापा मार करवाई की तो वहां पर हॉस्टल संचालिका तथा 04 पुरुष मिले। हॉस्टल की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री तथा 04 महिलाएं मिलीं।

महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे काम के सिलसिले में हॉस्टल संचालिका से मिली थी। हॉस्टल संचालिका ने काम दिलाने के बहाने उनकी अश्लील वीडियो क्लीपिंग बना ली तथा उनसे उन्हीं अश्लील वीडियो की ब्लैकमेलिंग के सहारे अनैतिक देह व्यापार करा रही थी। पीड़िताओं को चिकित्सा के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद हिंसा : हालात संभालने के लिए पुलिस‌ ने जिस बीएसएफ से मांगी थी मदद, ममता बनर्जी ने उसी पर लगाया दोष
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय