Sunday, September 8, 2024

अयोध्या में योगी ने किया मिशन महिला सारथी का शुभारंभ

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी से आज मिशन महिला सारथी को लॉन्च करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस में महिला चालक और महिला परिचालक बस को हरी झण्डी देकर रवाना किया ।

योगी ने यहां सरयू सलिल के निकट रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि महिला यह काम नहीं कर सकती है, वह महिला अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में काम कर रही है। अब महिला चालक भी और परिचालक भी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पूरी टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से महिलाएं स्वावलम्बी होंगी, उनका सम्मान होगा, आत्मनिर्भर होंगी, सर्वांगीण विकास की ऊंचाई को छूते हुए विकास होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि उनके स्वाभिमान, सम्मान व स्वावलम्बन से जुड़ा ऐसा मुद्दा है जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से विशेष शक्ति के चतुर्थ चरण के अभियान से उसे निरन्तर आगे बढऩे का काम किया जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस व शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों को सेवायें दी हैं, लेकिन परिवहन निगम की बसों में चालकों, परिचालक भी हो साकार हो रहा है। बेटियां अब तो पायलट भी बन चुकी हैं। परिवहन निगम की पहली बस 1947 में चल चुकी थी, तबसे अब तक एक लम्बी दूरी को परिवहन निगम ने तय की है।

उन्होंने कहा कि एकमात्र साधन हुआ करता था परिवहन निगम की बस। यही लोग चलते थे, हम सभी लोगों ने अधिकतर परिवहन निगम की बसों से चले हैं। आज जब हम परिवहन निगम की बात करते हैं तो उसमें एक नयी प्रगति, एक नया कार्य करते हुए काम कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि अब बस स्टेशन भी एयरपोर्ट के तर्ज पर बनेंगे। अपने टेक्नोलाॅजी का कार्य चल रहा है। अब डीजल से बसें इलेक्ट्राॅनिक की ओर जा रही हैं, जिसमें आवाज तक नहीं होता है और यह बहुत तेजी से भी चलती है।

इसके पूर्व योगी कुलदेवी छोटी देवकाली अयोध्या में जाकर पूजा-अर्चना भी किया तथा अगले चरण में ऋषभनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। वहां आचार्य, जैन मुनियों, जैन माता से भी आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से मिलकर उनका हालचाल पूछा। इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिये रवाना हो गये।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय