Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर सिंह को रंगदारी मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर सिंह को रंगदारी मांगने के आरोप में चरथावल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई राज्यों में बदमाशी करने वाले कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की हत्या के बाद उसके परिजनों की शामत आई हुई है।

आज पावटी के ग्राम प्रधान अजित कुमार ने चरथावल थाने में तहरीर देते हुऐ कुख्यात बदमाश विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी के पिता राजवीर सिंह पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गभीरता से लेते हुऐ आरोपी राजबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों की माने तो मुनादी प्रकरण को लेकर कुछ लोग विक्की त्यागी के परिवार से रंजिश कर रहे हैं। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी निवासी राजवीर सिंह की गिरफ्तारी की थाना प्रभारी ओपी सिंह ने पुष्टि की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय