Saturday, April 27, 2024

वृषभ : इ ऊ ए ओ व वा वी वू वो ब आदि… जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जनवरी- यह माह आपके लिये शनि की लघु कल्याणी ढैय्या के कारण अशुभ फलदायक है। आवश्यक कार्यों में रुकावट व व्यापार में अल्प लाभ होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। लोगों से धोखा मिल सकता है। पुत्र से सुख मिलेगा।

फरवरी- दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। ऋण के लेन-देन में असफलता, विश्वास पात्र से धोखा, परन्तु स्वास्थ्य लाभ होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सुख शान्ति, मातृ सुख प्राप्त होगा। अपनी दिनचर्या नियमित बनायें। परिश्रम से कुछ लाभ मिलेगा। यात्रा में कष्ट होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मार्च- दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। इष्ट मित्र आपके मंगल कार्य में सहयोग करेंगे। व्यापार मन्दा चलेगा। पारिवारिक चिन्ता, यश-प्रतिष्ठा में कमी, भाइयों से कष्ट की स्थिति बनेगी। आलस्य में वृद्धि। मित्रों आदि से वियोग का योग है।

अप्रैल- व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। ईश्वर की आराधना से कुछ लाभ की आशा कर सकते हैं। व्यर्थ भ्रमण से अनावश्यक खर्च, ऋण अदायगी की चिन्ता से अशांति रहेगी। रोजी की चिन्ता, स्वास्थ्य ठीक न रखने से कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। वाहन दुर्घटना के भी योग है।

मई- पारिवारिक चिन्ता, व्यापार में गिरावट, यश में कमी, व्यर्थ भ्रमण से अनावश्यक खर्च, भाईयों से असहयोग, स्वास्थ्य सुख में कमी, साझेदारी से नुकसान, नये लोगों से संबंध, द्रव्यलाभ, इष्ट मित्रों से समागम, सत्संग से ज्ञान मिलेगा, लोकोपवाद से सतर्क रहें। खर्च में वृद्धि होगी। स्त्री एवं पुत्र का सुख उत्तम रहेगा।

जून- उद्योग-धन्धों में समस्यायें पैदा होगी। विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा खायेंगे। अधिक जोश और पराक्रम के कारण कुछ आर्थिक या शारीरिक नुकसान भी हो सकता है। व्यापारिक योजनाएं सफलताकारी, आगे की ओर अग्रसर होगी। यात्रा से कष्ट, जीवन में लाभ, धनलाभ, खर्च में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख प्राप्ति होगी।

जुलाई- यह माह आपके लिये शुभ फलदायक नहीं है। व्यापार में हानि, परिवार में क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। परन्तु पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। ऋण के लेन-देन से व्यथित रहेंगे। पड़ोसियों से उत्तम व्यवहार होगा। कार्य में वृद्धि होगी।

अगस्त- रोजी-रोजगार में बाधा,  चित्त अशान्त रहेगा। भोजन में अरुचि पैदा होगी। गुरुजनों की आज्ञा माने तो कुछ सफलतायें मिल सकती है। व्यर्थ के विवाद बने रहेंगे। पत्नी व संतान से लाभ, कुछ बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे।

सितम्बर- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किन्तु व्यय का भार बढ़ेगा। वाणी में मधुरता लाभकारक सिद्ध होगी। शारीरिक सुख सामान्य रहेगा। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। आलस्य की वृद्धि होगी। अत्याधिक श्रम से कुछ सफलतायें मिल सकेगी। यात्रा से लाभ होगा।

अक्टूबर- कार्यक्षेत्र में बाधायें व भय रहेगा। नीति संगत, मानसिक व्यथा रहेगी। चल रहे कार्यों में रुकावट, ऋण में वृद्धि, शत्रु व विरोधी पराजित होंगे। भाई और संतान से दु:ख होगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी। माह का उत्तराद्र्ध विशेष रूप से कष्टकारी होगा। व्यापार में लाभ।

नवम्बर- वक्री शनि की लघु कल्याणी ढैय्या में विशेष सावधानी रखकर चलने से द्रव्य लाभ होगा। विद्यार्थियों, महिलाओं को कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। परिवारिकजनों से विवाद हो सकता है। धनागम एवं सम्मान में वृद्धि।

दिसम्बर- शारीरिक विकारों से कष्ट, स्वजनों एवं मित्रों से अनबन मान-सम्मान में कमी। धार्मिक विचारों की वृद्धि, वाणी में कठोरता, पद हानि, वस्त्र आदि लाभ होगा लेकिन दुष्ट संगति से हानि, पिता से विरोध हो सकता है। पुत्र व पत्नी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिकजनों में प्रेम व सौहाद्र्र आपस में बढ़ेगा। सूर्य नारायण की नियमित आराधना से लाभ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय