Monday, March 31, 2025

मिथुन : क का की के कु कौ घ घी घू छ छा आदि… जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

जनवरी- यह माह आपके लिए शुभाशुभ मिश्र फलकारक है। साहस पराक्रम की वृद्धि परन्तु व्यवसाय में अल्प लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। परन्तु रिश्तेदार आपसे गहरा स्वार्थ रखेंगे। यात्रा में दौड़-धूप और प्रपंच की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

फरवरी- कृषि, व्यापार नौकरी में लाभ मिलेगा, परन्तु कुछ रुकावटें आयेगी। व्यय की अधिकता होगी। पुत्र से सुख मिलेगा, चित्त शान्त रहेगा। मित्रों से सम्मान व संतान से सुख प्राप्त होगा। माह के उत्तराद्र्ध में राज्य से मान सम्मान मिलेगा।

मार्च- सामान्य रूप से धनोपार्जन, नौकरी में सफलता। उगते हुए सूरज को जल दें। विभिन्न समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। परन्तु रोग, दिमागी उलझन, असमय भोजन, शयन से कष्ट। मन कुछ अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा लाभ।

अप्रैल- आवश्यक कार्य में रुकावट व्यवसाय में अल्पलाभ, दान धर्म में आस्था बनेगी। दीन-दुखियों के प्रति दया की भावना मन में विशेष रूप से जाग्रत होगी। स्वास्थ्य में सुधार, कार्य की अधिकता, धनलाभ, खर्च में वृद्धि, परोपकार की भावना जागृत होगी।

मई- पढ़ाई-लिखाई में आलस्य, उदर रोग, शारीरिक पीड़ा, बुखार आदि से परेशानी, व्यापार में रुचि का अभाव, गृह वाहन, जायदाद के सुख में व्यवधान होगा। सत्पुरुष की मदद से नया पद एवं अधिकार की प्राप्ति होगी। विवादास्पद मामलों में सूझबूझ से काम लें। रोजगार में उन्नति मिलेगी।

जून- उद्योग-धन्धे में कई सारी समस्यायें पैदा होगी। आपसी संबंध मधुर बनाये रखें। अन्यथा अदालत का सहारा लेना पड़ सकता है। सगे संबंधियों से हानि, पारिवारिक उलझनें बढ़ेगी। भाइयों की कलह से परेशानी, रामायण का पाठ करने से कठिनाइयां दूर होगी। पारिवारिक सुख प्राप्ति होगी। पत्नी, सन्तान सुख, मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा में कष्ट संभव।

जुलाई- यह माह आपके लिए शुभाशुभ फलकारक होगा। रोजी-रोजगार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अकारण झगड़े झंझटों से बचें। शत्रुओं में वृद्धि, परन्तु शत्रु पराजित होंगे। दुष्टों की संगति से हानि। उदर पीड़ा भी सम्भव।

अगस्त- कठोर परिश्रम से जीवन निर्वाह करना आसान होगा। व्यापार व नौकरी वालों को चातुर्य बौद्धिक कौशल से सिद्धि मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पत्नी व संतान का सुख उत्तम मिलेगा। यात्रा में कष्ट होगा।

सितम्बर- मासाराम्भ में व्यापार में कुछ बाधायें होंगी। परन्तु बाद में सफलता मिलेगी। गृह कार्यों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ परेशानी का अनुभव होगा। वाणी में कठोरता, हानि प्रद साबित हो सकती है। वासना में वृद्धि होगी। यात्रायें सुखद रहेंगी।

अक्टूबर- यह माह आपके लिए शुभाशुभ फलकारक होगा। शुभ विचारों का उदय होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। क्रोध तथा जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अभीष्ट कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में उत्साह। शत्रु पीड़ा, धार्मिक कार्य में रुचि।

नवम्बर- इस माह व्यवसाय, कार्य कुछ मन्दा चलेगा। कुछ विघ्न बाधाओं का सामना होगा। रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजी-रोटी व व्यावसायिक कार्यों में उतार-चढ़ाव रहेगा। विश्वास पात्रों से धोखा मिल सकता है। शुभ कार्यों में धन व्यय होगा। प्रतापी पुरुषों से सम्पर्क, धनागम।

दिसम्बर- यह माह आपके लिये शुभाशुभ फलकारक होगा। धनाभाव की स्थिति सामान्य रहेगी। मिथ्या आरोप, रोग, मानसिक कष्ट आदि रहेंगे। शत्रुओं की अधिकता होगी। परन्तु आपके बुद्धि कौशल से शत्रु नष्ट हो जायेंगे। कुछ विशेष सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा पुन: वापस मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय