Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद के आयुष होटल में देह व्यापार का भांडाफोड़,बुजुर्ग समेत 9 लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले के कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित आयुष होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ कर कौशांबी पुलिस ने एक बुजुर्ग समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इसके साथ ही एक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एप का स्कैनर और होटल रजिस्टर को भी जब्त किया गया है।

 

मुजफ्फरनगर में सुजूकी एजेंसी व राज डुप्लेक्स पर जीएसटी टीम का छापा, मिली भारी गड़बड़ी

 

वहीं गिरफ्तार हुए नौ लोगों में होटल संचालिक भी शामिल है। पुलिस ने होटल से देह व्यापार में फंसी सात महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हें घर भेजा।

 

मुजफ्फरनगर में एमडीए ने अवैध कालोनियों पर चलाया महाबली, निर्माण किए ध्वस्त

 

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अजय कुमार सिंह ने बताया कि आयुष होटल में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। पुलिस से देर रात शिकायत की गई थी। तब टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो होटल के कमरों में महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। मौके से पुलिस ने होटल के प्रबंधक उत्तारखंड के पौढ़ी गढ़वाल निवासी सागर सिंह नेगी और त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी निशा को गिरफ्तार किया।

 

 

दोनों होटल में महिलाओं को अच्छी आमदनी की नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। इसके अलावा पुलिस ने सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हुए न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की की पुलिस तलाश कर ही है। इसके साथ ही रेस्क्यू की गईं सात महिलाओं को पुलिस ने उनके घर भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय