Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। महिला गांजे की पुड़िया बनाकर नोएडा क्षेत्र में बेचने के धंधे में शामिल थी।
 

मुज़फ्फरनगर में कारीगर चालीस लाख रुपयों का आधा किलो सोना लेकर फरार, व्यापारियों में हड़कंप

 

 

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने नूर फातिमा उर्फ साहिबा पत्नी इदरीस अहमद को महर्षि आश्रम रामलीला मैदान मंच के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला है।

 

 

 

मुजफ्फरनगर में सुजूकी एजेंसी व राज डुप्लेक्स पर जीएसटी टीम का छापा, मिली भारी गड़बड़ी

 

थाना प्रभारी ने बताया कि यह महिला काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है। इसके खिलाफ पहले भी कई बार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अभियुक्ता द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह अधिक मुनाफा कमाने के लिए गांजा की तस्करी व बिक्री करती है। अभियुक्ता के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है। इसके साथ ही यह पता किया जा रहा है अभियुक्ता गांजा कहां से खरीद कर लाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय