Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का नहर में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र के कल्दा गांव के पास एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि गर्मी के चलते बुजुर्ग व्यक्ति नहर में नहाने गया होगा तथा नहर के तेज धार में वह डूब गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय