Saturday, April 12, 2025

मेरठ में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने किया हंगामा

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने हंगामा भी किया। उधर, सूचनी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 

पुलिस के मुताबिक, माधवपुरम सेक्टर-1 प्रेम विहार कॉलोनी में रहने वाले नितिन चौधरी की शादी तीन साल पहले हाथरस निवासी प्रियंका (24) के साथ हुई थी। नितिन एक जन सेवा केंद्र में नौकरी करता है। नितिन अपने पिता राजवीर के साथ अपनी बहन पूजा के लिए लड़का देखने मोदीनगर गया था। नितिन की मां सुमन चौधरी ने बताया कि दोपहर में वह अपनी डेढ़ वर्षीय पोती नायरा के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर थी। घर के फर्स्ट फ्लोर पर प्रियंका काम कर रही थी। काफी देर तक जब प्रियंका की आवाज सुनाई नहीं दी तो वह ऊपर पहुंची। जहां कमरे में प्रियंका का शव फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, सुमन का शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद घर पर पहुंचे बदहवास नितिन ने पुलिस को बताया कि सुबह उसका अपनी पत्नी प्रियंका से कपड़े धोने को लेकर मामूली विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश नदीम घायल, तमंचा और कारतूस बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय