Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर (नानौता)। नानौता क्षेत्र में मित्तरगढ़ रोड स्थित कालोनी में खाली पड़े मकान में एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल विहार कॉलोनी में बिट्टू कश्यप के खाली पड़े मकान में पड़ोस के ही रहने वाले कुलदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार का शव खिड़की से फंदे पर लटका हुआ मिला। शव मिलने की खबर लगते ही कॉलोनीवासी मौके पर एकत्र हो गए और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय