Tuesday, May 13, 2025

शामली में पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव, मौत के कारणों की जांच शुरू

शामली। यूपी के शामली जिले में एक पेड पर तेंदुए का शव लड़का मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मौत के कारणों की जांच के लिए मेरठ से एक्सपर्ट यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने का दावा कर रहे हैं।

 

अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह जिले के कनियान गांव के जंगलों में एक पेड़ पर तेंदुए का शव लटका होने की जानकारी किसानों द्वारा वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने एक दूसरे तेंदुए को भी मौके पर देखा है, जो ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने पर मौके से चला गया। डीएफओ शामली जगदेव सिंह ने बताया कि यह एक नर तेंदुआ है, जिनकी उम्र करीब तीन साल है। संभवत: पेड की डाली पर गर्दन फंसने से उसकी मौत हुई है, हालांकि मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

 

सिंह ने आगे बताया कि मृत तेंदुए के मुंह पर घांव के निशान मिले हैं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आसपास उसकी मां भी मौजूद थी, जिसने अपने बच्चे को बचाने के लिए उसे पेड की डाली से उतारने का प्रयास किया।

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय