Saturday, April 19, 2025

कुएं में युवक का शव मिला, कड़ी मशक्कत कर क्रेन से निकाला, नहीं हुई पहचान

मेरठ। पल्लवपुरण थानाक्षेत्र में युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क्रेन से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं शव की पहचान नहीं हो सकी है।

मोदीपुरम स्थित मोदी कॉन्टिनेंटल फैक्ट्री के कुए के अंदर रविवार दोपहर को एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फेल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पल्लवपुरम चौकी इंचार्ज सूरज पाल और कांस्टेबल  घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने जेसीबी से कुछ लोगों को कुए के अंदर उतरवाया और किसी तरह शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने के लिए कहा लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया।

उसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पल्लवपुरम पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  कातिल मुस्कान के पेट में पल रहे बच्चे का बाप सौरभ नहीं साहिल! ऐसे हुआ खुलासा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय